न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू जिम्नेजियम क्लब की ओर से तीन दिवसीय ओपन इंटर हाल व जनपदीय कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, बेंच प्रेस व बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता मंगलवार दोपहर तीन बजे से शुरू हो रही है।
जिम्नेजियम क्लब के अध्यक्ष प्रो. मजहर अब्बास ने बताया कि कुश्ती में एएमयू केसरी, जिला केसरी, पावर लिफ्टिंग में स्ट्रांग मैन ऑफ एएमयू और स्टोन मैन ऑफ अलीगढ़, वेटलिफ्टिंग में बेस्ट लिफ्टर एएमयू व बेस्ट लिफ्टर अलीगढ़ व बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर एएमयू व मिस्टर अलीगढ़ का टाइटिल चैंपियंस को दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्केटिंग रिंक में होने वाली व अन्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले एएमयू प्रतिभागी अपना परिचय पत्र व जिले के प्रतिभागी अपना आधार कार्ड अवश्य लाएं। बॉडी वेट दोपहर एक बजे से तीन बजे तक होगा।