फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबका दिल जीतकर लौटे कोविंद-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एएमयू छात्रों एवं शिक्षकों का दिल जीतकर वापस लौटे। उनका भाषण सुनने के बाद छात्र एवं शिक्षक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

चंद छात्रों ने राष्ट्रपति के आगमन पर विरोध की बात कहकर माहौल को गर्म कर दिया था। लेकिन समारोह में सभी तरह की आशंकाएं निर्मूल साबित हुईं। कोविंद एवं राज्यपाल राम नाईक के आगमन के समय छात्र-छात्राओं ने ताली बजाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन


राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के भाषण के दौरान भी दर्शक दीर्घा में तालियां बजती रहीं। राष्ट्रपति एवं राज्यपाल द्वारा एएमयू के संस्थापक सर सैयद का नाम श्रद्धा से लेने एवं एएमयू के शानदार इतिहास एवं उपलब्धियों को रेखांकित किए जाने से अलीग बिरादरी के लोग गदगद हैं।

राष्ट्रपति ने तो एएमयू के इंटरनेशनल कैरेक्टर को भी रेखांकित किया और भारत के बाहर के देशों से उसे जोड़ा। एएमयू जैसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों को किसी समुदाय से जोड़ने की मनाही किये जाने की टिप्पणी को कुछ लोग अल्पसंख्यक स्वरूप से जोड़ कर देख रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन कई लोग इसे सकारात्मक नजरिये से भी देख रहे हैं। एएमयू के शिक्षक डॉ. नवेद का कहना है कि राष्ट्रपति एएमयू को राष्ट्रीय नजरिये से देख रहे हैं। इसमें कुछ गलत नहीं है। एएमयू पीआरओ आफिस के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई का कहना है कि राष्ट्रपति की टिप्पणी सिर्फ एएमयू के लिए नहीं बल्कि तमाम विश्वविद्यालयों के लिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें