फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमिट को लेकर आरटीओ कार्यालय में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
परमिट को लेकर आरटीओ कार्यालय में हुआ हंगामा
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

आरटीओ ऑफिस में शनिवार को परमिट बनाने को लेकर एक लिपिक का कुछ लोगों से विवाद हो गया। इस दौरान जमकर गाली-गलौज हुई और फिर खासा हंगामा खड़ा हो गया।

इस लिपिक का पुत्र जोकि एएमयू का छात्र है, भी अपने साथियों को लेकर मौके पर पहुंच गया। नौबत मारपीट तक आ गई, लेकिन इस दौरान कुछ लोगों ने जैसे-तैसे दोनों पक्षों को शांत किया।

स्थानीय आरटीओ ऑफिस में मंगलवार को एक युवक परमिट बाबू के पास परमिट लेने के लिए पहुंचा, जोेकि दूसरे व्यक्ति का था। इस पर परमिट बाबू ने यह कहकर उसे परमिट देने से मना कर दिया कि जिसके नाम परमिट है। वह उसी को देगा।
विज्ञापन


इस पर दोनों में काफी तड़का-भड़की हुई, लेकिन उस समय आरटीओ ऑफिस के कुछ अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया।

बुधवार को फिर उक्त व्यक्ति फिर इस परमिट को लेने पहुंचा। उसके बाद आरटीओ ऑफिस का एक दलाल भी था। परमिट बाबू ने उसे फिर परमिट देने से मना कर दिया। ऐसे में दोनों पक्षों में फिर खासा बखेड़ा खड़ा हो गया। स्थिति को अपने विपरीत देख उसने अपने एएमयू में पढ़ने वाले बेटे को भी बुला लिया।
विज्ञापन


उक्त लिपिक का पुत्र अपने साथियों के साथ पहुंच गया और हंगामा खड़ा हो गया। लिपिक के पक्ष में ज्यादा लोगों को देख दूसरा पक्ष कमजोर पड़ गया और तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। इस मामले में आरटीओ राधेश्याम का कहना है कि उन्हें मंगलवार को कार्यालय के लिपिक के साथ हुई मामूली नोक-झोंक की घटना की तो जानकारी है, जोेकि निपट गई थी, लेकिन बुधवार की घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें