फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ विकास भवन में प्रेरणा कैंटीन चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन में प्रेरणा कैंटीन चालू
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

सांसद सतीश गौतम ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर उप्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकास भवन में ग्राम पंचायत पिकलौनी धनीपुर के साईं बाबा स्वयं सहायता समूह की ओर से चालू की गई प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन करते हुए कहा कि ये कैंटीन महिला सशक्तिकरण का उत्तम उदाहरण है।

विकास भवन में चालू ये कैंटीन मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र के प्रयासों से संभव हुआ है। इससे महिला समूह को रोजगार के मौके मिलेंगे। सांसद ने विकास खंडों में कराए गए आंगनबाड़ी केंद्रों, शौचालय, नाली-खडंजा, सीसी रोड आदि निर्माण कार्यों की चित्र गैलरी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर टप्पल ब्लाक की ग्राम पंचायत भरतपुर, ब्लाक इगलास की कैवा खेड़ा, ब्लाक खैर की सुजापुर, ब्लाक लोधा की नगला भाई बेग एवं परसेरा, ब्लाक गंगीरी की बढ़ारी खुर्द, दहली सिरसा व आलमपुर रानी, ब्लाक धनीपुर की असगरपुर, रुस्तमपुर ऐलम, हेवतपुर प्रथा तथा ब्लाक बिजौली की रुनपान ग्राम पंचायतों के खुले से शौच मुक्त होने पर कुल 12 प्रधानों को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें