फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन से खराब पड़ा है मसूदाबाद बस स्टैंड का वाई-फाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रेलवे की तर्ज पर रोडवेज बस स्टैंडों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा प्रदान करने की उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम प्रबंधन की योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। देख-रेख के अभाव में मसूदाबाद बस स्टैंड पर लगा वाई-फाई पिछले 15 दिन से खराब पड़ा है। इसके कारण यहां यात्रियों को मुफ्त वाईफाई की सुविधा नहीं मिल पा रही है।

उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम प्रबंधन ने रेलवे की तर्ज पर यात्रियों को मुफ्त वाईफाई की योजना बनाई। इसके तहत मसूदाबाद बस स्टैंड पर मुंबई की कंपनी ने पिछले साल वाई फाई के लिए यंत्र भी लगा दिया, लेकिन मेटीनेंस के अभाव में यह शुरू से ही निर्बाध सेवा नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन


पिछले 15 दिन से खराब वाई-फाई की शिकायत किसी ने एआरएम अलीगढ़ एमसी शर्मा से की। शिकायत मिलने पर उन्होंने वाईफाई कनेक्ट करके देखा तो वह मोबाइल में कनेक्ट नहीं हुआ।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने वाई-फाई के यंत्र को तकनीकि जानकार से दिखवाया। इसके बाद पता चला कि वाई-फाई के यंत्र तक करंट पहुंचाने वाला एडॉप्टर खराब हो गया है। एआरएम अलीगढ़ एमसी शर्मा ने नया एडॉप्टर खरीदने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें