फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ स्टेडियम का बाक्सिंग रिंग बेदम, प्रतियोगिता का टूटेगा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेडियम का बॉक्सिंग रिंग बेदम, प्रतियोगिता का टूटेगा दम
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 28 दिसंबर से राज्य स्तरीय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता होगी, लेकिन बॉक्सिंग रिंग का बुरा हाल है। फ्लोर से लेकर रिंग नदारद है। हालांकि, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी रानी प्रकाश ने नए रिंग खरीदने के लिए खेल निदेशालय उप्र को प्रस्ताव भेजा है।

स्टेडियम में 28 से 31 दिसंबर तक बॉक्सिंग प्रतियोगिता होगी। जिस रिंग में मुक्केबाज विरोधी मुक्केबाज के चेहरे पर पंच मारेंगे, उसकी सूरत पहले से ही बिगड़ी है। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी खेल निदेशालय को नहीं है। बार-बार नए रिंग की खरीदारी को लेकर प्रस्ताव भेजे गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्ताव में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के आयोजन का हवाला भी दिया गया। उधर, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी रानी प्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता के बाबत खेल निदेशालय को नए रिंग खरीदने के लिए प्रस्ताव भेजा है, उन्हें उम्मीद है कि उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें