फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल भर से धूल फांक रहे 700 कंबल, ठिठुर रहे गरीब

विज्ञापन
विज्ञापन
साल भर से धूल फांक रहे 700 कंबल, ठिठुर रहे गरीब
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

हरदुआगंज।

गरीबों को ठंड से बचाने के लिए नगर पंचायत ने डेढ़ लाख रुपये लगाकर 700 कंबल खरीदे थे, लेकिन इन कंबलों को बांटने के बजाए गोदाम में डंप करा दिया गया। उधर बेसहारा गरीब ठंड में ठिठुरते हुए फिर सर्द रात मेें कंपकंपा रहे हैं। इन कंबलों को चूहों ने अपना आशियाना बना रखा है। उधर सोमवार की शाम कस्बे के जवाहर चौक पर ठंठ से ठिठुरते हुए एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई, जिस पर जीतू कपड़े वालों ने कंबल देकर उसे सर्दी से बचने में मदद की। विहिप नेता एवं अन्य लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


नगर पंचायत की ओर से साल भर से कंबलों का वितरण न किया जाना लोगों को आश्चर्य में डाल रहा है। लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि गोदाम में ही रखना था तो कंबल खरीदे ही क्यों गए? फिर पूस का महीना शुरू हो गया है। ठंड बढ़ गई है, बावजूद इसके पुराने कंबलों का ही वितरण नहीं किया जा रहा। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन राजेश यादव एवं लेखाकार रवेंद्र कुमार के अनुसार 26 जनवरी को कंबल वितरित होने थे, लेकिन आचार संहिता के चलते वितरण नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें