फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... दिव्यांगों की सेवा साक्षात ईश्वर की सेवा है

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांगों की सेवा साक्षात ईश्वर की सेवा है : उपाध्याय
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व जिला जज कल्पना मिश्रा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मिशनरी ऑफ चैरिटी मदर टेरेसा अनाथालय में दिव्यांगजनों के लिए विधिक जागरूकता व सहायता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में प्राधिकरण सचिव अभिनितम उपाध्याय ने कहा कि दिव्यांगों में स्वयं ईश्वर निवास करता है, दिव्यांग हमारे भावों को सामान्य व्यक्ति से ज्यादा समझते हैं। इसलिए दिव्यांगों में दिव्य शक्तियां निवास करती हैं, इनकी सेवा साक्षात ईश्वर की सेवा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा दिव्यांगता से जिंदगी खत्म नहीं हो जाती। प्राधिकरण सचिव ने पराविधिक स्वयं सेवकों को निर्देश दिया कि अनाथालय में आवासित लोगों को सरकारी एवं गैर सरकारी सहायता दिलाने के लिए आवश्यक विधिक कार्यवाही करें। पराविधिक स्वयं सेवक उपेंद्र मिश्रा ने दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


शिविर के बाद प्राधिकरण सचिव व अल कुरैश सोसाइटी ने अनाथालय में आवासित समस्त दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए। इस मौके पर सचिन कुमार, सिस्टर अर्शिका, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद इरफान, गौरव कुमार, जितेंद्र सिंह, विमल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें