एथलेटिक्स ऑफिशियल परीक्षा में शामिल हुए 24 परीक्षार्थी
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
एथलेटिक्स ऑफिशियल में शामिल होने के लिए 24 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। क्रिश्चियन कॉलोनी जीटी रोड स्थित जिंदगी फिटनेस फॉर ऑल के हॉल में एथलेटिक्स ऑफिशियल परीक्षा हुई।
जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव शमशाद निसार आजमी ने बताया कि अलीगढ़ से कल्पना, पूनम, जीशान डीपीएस, राहुल पाठक मंगलायतन, विवेक सिंह इगलास, सदरे आलम सीरी स्कूल, कैसर, रियाज एएमयू, दिलीप, प्रदीप हरदोई, कृष्ण प्रताप सिंह जालौन, सोनू, हरेंद्र, विश्नू सिंह मथुरा, अशोक पवार, सुरेंद्र चौधरी गाजियाबाद, कामरान खान इलाहाबाद आदि शामिल हुए।
परीक्षा कराने में अजीत, मुशर्रफ अली, भगत सिंह, देवेश राज, अर्सलान, संध्या सिंह ने सहयोग किया। इससे पूर्व सेमिनार हुई। पर्यवेक्षक टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन एसके यादव ने प्रतिभागियों को तकनीकी जानकारी दी। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष आरके सक्सेना, डॉ. दिनेश गुप्ता, एएमयू के एथलेटिक्स क्लब के अध्यक्ष प्रो. जमीरउल्लाह आदि मौजूद रहे।