फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आप और हम मिलकर स्वच्छता का फैलाएंगे संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
आज आप और हम मिलकर स्वच्छता का फैलाएंगे संदेश
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

आज (शनिवार) कृष्णांजलि के मंच पर विचारों के मंथन में अमृत रूपी उपाय निकलेंगे। ये विचार आला अफसरों से लेकर सामाजिक व्यवस्थाओं से रिश्ता रखने वाले बुद्धिजीवियों के होंगे।

शनिवार को दोपहर 12 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में शहर के लोगों को स्वच्छता के संदेश दिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार व अमर उजाला की ओर से ‘स्वच्छता जागरूकता पहल’ के मंडल स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा होंगे।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, ज्वाइंट डायरेक्टर पंचायत राज विभाग नंदिनी जैन और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी होंगे। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक काम कर रहे एनजीओ, संस्थाएं और प्रबुद्ध जन यहां आमजनों के बीच स्वच्छता की आवश्यकता पर जोर देंगे। इस कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं और समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा।

अमर उजाला और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला ‘स्वच्छता जागरूकता पहल’ कार्यक्रम से स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। इसलिए इस कार्यक्रम में सभी हिस्सा लें।
-हीरा सिंह, ज्वाइंट डिप्टी कमिश्नर

मुझे उम्मीद है कि कार्यक्रम बेहतरीन होगा। शहर की बेहतरी के लिए यह अच्छा आयोजन है, जिसमें स्वच्छता की बातें होंगी। जब शहर सुंदर व स्वच्छ होगा, तभी शहर स्मार्ट सिटी में शुमार होगा।
विज्ञापन

-नंदिनी जैन, डिप्टी डायरेक्टर पंचायत राज विभाग

चित्रकारों का सम्मान आज
अमर उजाला के जश्न-ए-आजादी के तहत हुए ड्राइंग कंपटीशन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों और सांत्वना पुरस्कार पाने वाले उभरते चित्रकारों को 26 अगस्त दोपहर 12 बजे कृष्णांजलि सभागार में सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब हो कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14 अगस्त को ‘आजादी की उड़ान’ थीम पर ड्राइंग कंपटीशन हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें