फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में होम लोन के नाम हड़पे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
होम लोन के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप, दी तहरीर
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, गभाना (अलीगढ़)।

एक बैंक शाखा में होम लोन के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए ग्वालरा निवासी कल्यान सिंह ने शनिवार को थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि बैंक में ही दो लोग मिले थे, जिन्होंने लोन कराने के नाम पर रुपये लिए। लोन स्वीकृत होने के बाद रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

पीड़ित कल्यान सिंह के अनुसार बैंक में मिले लोगों ने उससे 30 हजार रुपये लिए। इसके बाद बैंक से उसका साढ़े नौ लाख रुपये का लोन पास हो गया, जबकि पहले बैंक मैनेजर ने लोन देने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


उसके खाते में दो लाख नब्बे हजार रुपये भी पहुंच गए। बाकी बचे रुपये लोन पास कराने वालों के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। उसने शाखा प्रबंधक से शिकायत की तो उन्होंने रुपये वापस कराने का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक रुपये उसके खाते में नहीं पहुंचे। पीड़ित ने बैंक कर्मियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया।

इस मामले में पीड़ित ने बरौली विधायक दलवीर सिंह के नाती युवा भाजपा नेता विजय प्रताप सिंह और भाजपा नेता सतेंद्र सिंह भोला से मुलाकात की। वह पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दिलाई।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश चंद्र यादव ने कहा कि जांच में मिलने वाले दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। उधर शाखा प्रबंधक ने कहा कि कल्यान के बचत खाते से उसकी सहमति से उसके साथी गौरव के खाते में धनराशि ट्रांसफर की गई है। लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें