फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में ठेकेदारों की हड़ताल से विकास में लग जाएगा ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
तो ठेकेदारों की हड़ताल से लग जाएगा विकास कार्यों पर ब्रेक
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

अलीगढ़ डेवलपमेंट अथारिटी के ठेकेदारों की हड़ताल प्रशासन के गले की हड्डी बन सकती है। वर्तमान में पीडब्लूडी एवं नगर निगम के ठेकेदारों के समर्थन और एलान के बाद तो ऐसा ही लगता है।

ठेकेदारों ने एलान किया है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो वे विकास कार्यों के टेंडरों का बहिष्कार करेंगे और अपनी लेबर और उनके परिवारों के साथ धरने पर बैठ जाएंगे। यदि ऐसा हुआ तो विकास कार्यों पर ब्रेक लगना तय है। इस सबके बीच एडीए ठेकेदारों का धरना लगातार जारी रहा।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए सतेंद्र पाल शर्मा ने कहा कि तत्कालीन उपाध्यक्ष एडीए जेबी सिंह ने पुनरीक्षित प्राक्कलन की स्वीकृति के उपरांत भी आज तक कार्यों का भुगतान नहीं किया गया। चौ. दिगंबर सिंह ने कहा कि हर साल ठेकेदारों के नवीनीकरण अप्रैल मई में कर दिए जाते हैं। परंतु वीसी की हठधर्मिता से जुलाई माह आने तक भी नवीनीकरण नहीं हुए हैं।

ठेकेदार एसोसिएशन के महासचिव मनोज सिंह प्रधान ने कहा कि विभाग में सक्रिय रामपुर जिले से रिटायर हुआ एक सेवा निवृत्त बाबू मात्र वसूली के उद्देश्य से बतौर एकाउंटेंट रखा गया है।
विज्ञापन


यह न केवल सरकारी पत्रावलियों पर बतौर एकाउंटेंट हस्ताक्षर करता था और ठेकेदारों से वसूली भी करता था। उन्होंने इससे संबंधित साक्ष्य भी उन्होंने प्रस्तुत किए। इस मौके पर अंकुश अग्रवाल, ढालू चौधरी, सुरेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र तिवारी, भूपेंद्र सिंह, रहीसपाल सिंह, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें