फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की बंदूक से किया फायर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिता की बंदूक से की फायरिंग, मचा हत्या का शोर

ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

थाना बन्नादेवी क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार युवक ने पिता की बंदूक से फायर कर दिया। पड़ोसी ने पुलिस को गोली मारकर मां की हत्या करने की सूचना दे दी।

खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां पूरे मामले जानकारी की। बाद में परिजन युवक को इलाज के लिए आगरा ले गए हैं।

वाकया मंगलवार सुबह का है, यहां रहने वाला जितेंद्र सिंह मानसिक रूप से बीमार है। उसने पिता की लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि बेटे ने मां की गोली मारकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन


खबर पाकर थाना प्रभारी मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से पूरी घटना की जानकारी की। यहां पुलिस को बताया गया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है।
विज्ञापन


कल शाम को वह घर से चला गया और ट्रेन के आगे आत्महत्या करने लगा। परिजन जैसे तैसे उसे लेकर आए, जहां उसने पूरी रात हंगामा काटा। बाद में परिजन युवक को उपचार के लिए आगरा ले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें