फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रदिनिधि गोद लेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक भी गोद लेंगे स्कूल
विज्ञापन



ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

परिषदीय विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए एक-एक विद्यालयों को विधायक गोद लेंगे और अधिकारी भी विद्यालयों को गोद लेंगे। इसे लेकर बेसिक शिक्षा महकमा सक्रिय हो गया है। इसके लिए पत्रावली तैयार कर ली गई है।

पहले यह पत्रावली अधिकारियोें के हिसाब से भेजी गई थी। ब्लॉक से लेकर तहसील और जिला स्तरीय अधिकारियों को एक-एक परिषदीय स्कूलों को गोद लेना है।

अब विकास भवन से यह निर्देश दिए गए हैं कि इसमें विधायकों का नाम और उनके द्वारा चयनित विद्यालय भी शामिल कर लिए जाएं। इसके हिसाब से अब अपने-अपने क्षेत्र का एक-एक परिषदीय विद्यालय विधायक भी गोद लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका उद्देश्य विद्यालय की दशा सुधारना है। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) बीबी पांडेय ने बताया कि विधायक अपने हिसाब से विद्यालयोें का चयन करेंगे और उन्हें गोद लेंगे। अब यह पत्रावली फिर से विकास भवन भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें