फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी संकट को लेकर महिलाओं ने रोड जाम किया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



भीषण गर्मी में पानी के संकट को लेकर नौरंगाबाद क्षेत्र के बड़ा दरवाजा के पास बुधवार को महिलाओं ने रोड पर जाम लगा दिया। स्कूल की छुट्टी का समय होने के कारण रोड पर कई बस फंस गई। इससे क्षेत्र में जाम लग गया।

महिलाओं का आरोप था कि क्षेत्र में कई दिनों से पानी का संकट है। बुधवार सुबह भी पानी की सप्लाई नहीं आई। पानी की समस्या को लेकर महिलाएं कोल विधायक अनिल पाराशर के आवास पर गईं। जहां उन्होंने हंगामा किया। विधायक के आश्वासन से नाखुश महिलाओं ने दोपहर 12 बजे नौरंगाबाद स्थित बड़ा दरवाजा के पास रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



करीब एक घंटे तक महिलाओं ने रोड जाम कर हंगामा काटा। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। थोड़ी देर बाद नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। नगर निगम अधिकारियों ने महिलाओं को 24 घंटे के अंदर पानी की समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद महिलाएं शांत हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें