फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य समाज ने बैठक की, कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन की बैठक का आयोजन दुबे के पड़ाव स्थित तरुण अग्रवाल के आवास पर हुआ। बैठक में वक्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के विरोध का एलान किया गया है।

बैठक में वैश्य समाज के सभी वर्ग अग्रवाल, वार्ष्णेय, महेश्वरी, जैन व महाजन मौजूद थे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस बार पहली बार कांग्रेस से प्रत्याशी के रूप में विवेक बंसल के आने की चर्चा जोरों पर थी, जिसके चलते वैश्य समाज इस बार कांग्रेस के लिए मन बना चुका था, क्योंकि विवेक बंसल ने कभी भी जातिवाद की राजनीति नहीं की। वो अकेले ऐसे प्रत्याशी थे जिनको हर धर्म व जाति का वोट मिलता। अलीगढ़ लोकसभा पर एक जाट प्रत्याशी पहले से आ जाने के बावजूद भी कांग्रेस समीकरणों को नजरअंदाज करते हुए अलीगढ़ लोकसभा से जाट प्रत्याशी को उतार कर वैश्य समाज को नजर अंदाज कर दिया। इसके चलते वैश्य समाज ने ये फैसला लिया है कि चुनाव में वैश्य समाज कांग्रेस प्रत्याशी को वोट नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यदि विवेक बंसल को लोकसभा प्रत्याशी बनाया जाता तो अबकी बार समाज तन मन धन से उनको लड़ाकर व जिताकर दिल्ली भेजता। बैठक में मुकेश अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, सौरव माहेश्वरी, रमेश वार्ष्णेय, दिव्यांशु अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, जितिन माहेश्वरी, विदित केला, कुशल वार्ष्णेय, गौरव गर्ग, अंकुर मित्तल कल्पित अग्रवाल, दिलीप जैन, पुलकित अग्रवाल, प्रांजुल गर्ग, अजय जैन, ललतेश गुप्ता, प्रदीप माहेश्वरी, उपेंद्र वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। संचालन संदीप गर्ग ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें