फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संजीव लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस में दर्ज-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हिंदी चुटकले संग्रह करने का रिकॉर्ड एसवी कॉलेज के शिक्षक संजीव बंसल ने अपने नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया है। यह कारनामा उन्होंने दूसरी बार किया है। इससे पहले अमर उजाला व अन्य समाचार पत्रों से सुडोकू वर्ग पहेलियों की कतरनें संग्रह कर लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स 2017 में दर्ज हो चुके हैं।

पीलीभीत जिले के तहसील अमरिया के गांव मझोला निवासी संजीव बंसल अलीगढ़ के एसवी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। संजीव का कीर्तिमान लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स के 2018 संस्करण में ‘द ह्यूमन स्टोरी’ नामक खंड में ‘हिंदी जोक्स’ के शीर्षक से पृष्ठ संख्या 45 पर दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह उपलब्धि वर्ष 1993 से वर्ष 2012 के मध्य अमर उजाला व अन्य हिंदी समाचार पत्रों से 7 हजार 989 गुदगुदाते चुटकुलों का संग्रह करके प्राप्त की है। इससे पहले 2017 में वे सुडोकू वर्ग पहेलियों की 2284 कतरनें संग्रहीत कर लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हो चुके हैं।

हालांकि, इस रिकॉर्ड को वर्ष 2018 में कटिहार (बिहार) की अर्चना कुमारी ने 10 हजार 255 पहेलियों की कतरनें एकत्र कर तोड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें