न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
सुसैन फिल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले परी मूवीज व डीएमजी फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से आतंकवाद की समस्या पर आधारित एक फिल्म का जल्द ही ऑलिवुड में निर्माण शुरू किया जाएगा। इसके सह निर्माता पंकज धीरज, व संजू सैनी होंगे। यह जानकारी मंगलवार को गांधी पार्क स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में निर्माता भूपेंद्र सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि फिल्म में बॉलीवुड के साथ-साथ ऑलिवुड कलाकारों का चयन शुरू हो गया है। फिल्म का निर्देशन व पटकथा लेखक सोनू सिकंदर करेंगे। पंकज धीरज ने बताया कि इसका उद्देश्य यहां के कलाकारों को सिने जगत में अच्छी पहचान दिलाना है।
फिल्म में आतंकवाद के साथ ही दूषित राजनीति और युवा वर्ग में इसके प्रति भटकाव को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसकी शूटिंग आगरा व अलीगढ़ मंडल में होगी। इस मौके पर मुकेश यादव, राजा राणा, सुशील पंडित, सरफराज खान आदि मौजूद रहे।