न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत गुरुवार को आयोजित हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा का परीक्षार्थियों में इतना डर रहा कि 13071 परीक्षार्थी अपने घर पर ही बैठे रहे। वह परीक्षा देने ही नहीं आए। वहीं दोनों पालियों में पूरे जिले में 13696 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है।
बता दें कि सुबह की पाली में आयोजित हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा में 64072 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 51001 ने परीक्षा दी और 13071 गैर हाजिर रहे। जबकि इसी पाली में आयोजित इंटर की बहीखाता तथा लेखा शास्त्र परीक्षा में पंजीकृत 1112 में से 1034 ने परीक्षा दी, 78 अनुपस्थित रहे। कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय में 419 में से 37 गैर हाजिर रहे। कृषि अर्थशास्त्र सप्तम में 48 में से तीन अनुपस्थित रहे।
फल एवं खाद्य सुरक्षा प्रथम में सभी पंजीकृत 27 ने परीक्षा दी। परिधान रचना एवं सज्जा प्रथम में 81 में से 5 गैर हाजिर रहे। बैंकिंग तथा कन्फैक्शनरी प्रथम में 44 में से दो परीक्षा देने नहीं आए। नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबंध प्रथम में 59 में से एक ने परीक्षा नहीं दी। पुस्तकालय विज्ञान प्रथम में सभी पंजीकृत 21 ने परीक्षा दी। रेडियो एं रंगीन टेलीविजन प्रथम में पंजीकृत 16 में से एक गैर हाजिर रहा।
आटोमोबाइल्स प्रथम में 32 में से 06 अनुपस्थित रहे। एकाउंटेंसी एवं अंकेक्षण प्रथम में 22 में से एक गैर हाजिर रहा। आशुलिपि एवं टंकण प्रथम में 40 में से दो ने परीक्षा नहीं दी। टंकण हिंदी एवं अंग्रेजी प्रथम में पंजीकृत सभी 16 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली में आयोजित गृह विज्ञान की परीक्षा में 3486 में से 2997 ने परीक्षा दी। 489 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।