फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ से गुजरेगी कुंभ स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


मकर संक्रांति से शुरू होने जा रहे प्रयागराज कुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे आनंद विहार-प्रयागराज (04118) व प्रयागराज-आनंद विहार (04117) कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन 15 जनवरी से शुरू होगी।

अप और डाउन में वाया अलीगढ़ अपने गंतव्य को पहुंचेगी। एनसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गौरव कृष्णा बंसल के अनुसार प्रयागराज से चलकर आनंद विहार को जाने वाली ट्रेन संख्या 04117 जनवरी माह में 15, 16, 21, 22 तारीख को चलेगी। फरवरी में 4, 5, 10, 11, 19 और 20 तारीख को उपलब्ध रहेगी। वहीं, मार्च में 4 और 5 तारीख को यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गाड़ी तय तारीखों पर प्रयागराज से रात 8:30 मिनट पर रवाना होकर अगले दिन तड़के 3:42 पर अलीगढ़ पहुंचेगी। यहां से गाड़ी आनंद विहार के लिए रवाना होगी। इधर, आनंद विहार से वाया अलीगढ़ होकर प्रयागराज जाने वाली गाड़ी संख्या 04118 16 जनवरी से यात्रा के लिए उपलब्ध होगी। यह गाड़ी जनवरी में 16, 17, 22, 23 को उपलब्ध होगी। फरवरी में 5, 6, 11, 12, 20, 21 को यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी। वहीं, मार्च में 5 और 6 तारीख को उपलब्ध रहेगी। यह गाड़ी तय तारीखों पर आनंद विहार से सुबह 7:50 मिनट पर आनंद विहार से रवाना होकर अलीगढ़ जंक्शन पर 9:40 मिनट पर पहुंचेगी। इन दोनों गाड़ियों में चार जनरल सहित स्लीपर, एसी और एसएलआर-डी श्रेणी के कोचों की सुविधा यात्रियों के उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें