न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
स्टेडियम में एमके अलीगेरियन क्रिकेट एकेडमी के बैनर तले आयोजित अंडर-15 विंटर टी-20 क्रिकेट लीग में एमके टाइटंस व स्पार्टन ने मैच जीते।
स्कॉर्पिंस की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 134 रन बनाए। निशांत ने 35 व सौरभ ने 34 रन का योगदान दिया। टाइंटस की तरफ से कुणाल व प्रियांशु ने एक-एक विकेट चटकाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइंटस की टीम 16.5 ओवर छह विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
लवकुश ने 38 व कुणाल ने 25 रन का योगदान दिया। एमके स्कार्पिंस की तरफ से प्रतीक ने तीन व रजत ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच लवकुश को व प्लेयर ऑफ द डे सौरभ को मंसूर अहमद ने दिया। अंपायरिंग अंकुर चौधरी व अमनदीप सिंह ने की। स्कोरर हृदेश कुमार रहे।
एमके स्पार्टन ने नौ विकेट पर 189 रन बनाए। कासिम ने 40 व आकाश ने 24 रन बनाए। ललित ने तीन व आर्यन ने दो विकेट चटकाए। जवाब में उतरी रॉयल की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 83 रन ही बना सकी। अमनराज ने 21 व हेमंत ने 12 रन बनाए।
स्पार्टन की तरफ से गगन ने दो व कासिम ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच कासिम को व प्लेयर ऑफ द डे ललित को नितिन अग्रवाल डिप्टी डायरेक्टर विजडम पब्लिक स्कूल ने दिया।
इस अवसर पर एमके अलीगेरियन क्रिकेट एकेडमी के कोच मंसूर अहमद, मसूद जफर अमीनी, मुकेश शर्मा, मुनेश राघव, वकार इकबाल, मंजूर अहमद, नवाब अहमद, विपिन यादव, भारत सिंह आदि मौजूद रहे।