फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के समीर बहरीन में अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क मजबूत बनाने के सीखेंगे गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से बहरीन में होने वाले युवा विनियम कार्यक्रम के लिए शुभम सिंह उर्फ समीर सिंह चुने गए हैं। महानगर के आगरा रोड स्थित गोपालपुरी निवासी शैलेंद्र सिंह व आशा सिंह के बेटे शुभम सिंह सम्मेलन में शामिल होने के लिए 20 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ भारत से बहरीन पहुंच गए हैं। यह प्रतिनिधिमंडल 18 दिसंबर से 26 दिसंबर तक बहरीन में रहेगा। समीर सिंह वर्तमान में गोपालपुरी में डिजीटल मार्केटिंग की कंपनी चलाते हैं।े
विज्ञापन


समीर ने बताया कि भारत एवं बहरीन के बीच मजबूत रिश्ते बनाने के लिए हो रहे इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रतिनिधि मंडल बहरीन आया है। उन्होंने कहा कि इस टीम में भारतीय प्रबंधन संस्थान, मेडिकल, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान व अन्य ट्रेड से जुड़े युवा शामिल हैं और अंतरराष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के लिए अलीगढ़ से उसका चयन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें