फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब सेवन पर दल से बाहर किये जाएंगे बजरंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जनवरी 2019 के बाद महानगर बजरंग दल का कोई भी पदाधिकारी शराब का सेवन नहीं करेगा। यदि कोई शराब का सेवन करते पाया जाता है तो तत्काल प्रभाव से संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

यह फरमान रविवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा डीएस कॉलेज आडिटोरियम में नशा मुक्ति एवं यातायात सुरक्षा पर आयोजित संगोष्ठी में बजरंग दल के महानगर संयोजक गौरव शर्मा ने जारी किया। यदि कोई पदाधिकारी शराब का सेवन करता है तो उसे नशा से त्याग करने के लिए तीन महीने का अवसर दिया गया है। कार्यक्रम में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नशा मुक्ति एवं यातायात सुरक्षा का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक अजीजुल हक ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर एवं थोड़ा सा संभल कर चलने से हम अपनी एवं अन्य लोगों का जीवन बचा सकते हैं। विहिप के विभाग मंत्री राम कुमार आर्य ने कहा कि करीब 1.80 लाख लोग प्रति वर्ष ऐसे कार्यक्रमों से प्रभावित होकर नशा छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि असावधानी एवं यातायात के दौरान लापरवाही से करीब 1.5 लाख लोगों की प्रति वर्ष मौत हो जाती है।

इससे पूर्व कार्यकर्ताओं को नशा मुक्ति एवं यातायात सुरक्षा के ऊपर एक डाक्युमेंट्री फिल्म प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई गई। मुकेश राजपूत, ब्रजेश रौतेला, इंद्रपाल सिंह, यतिन दीक्षित, भूपेंद्र सिंह, तुलसी अग्रवाल, शकुंतला भारती, नृत्य किशोरी पुरोहित, शेखर शर्मा, वैद्य रूपकिशोर, रितेश वर्मा, अमित भारद्वाज, शगुन वार्ष्णेय, गौरव पंडित, विशाल शर्मा, मयंक कुमार आदि मौजूद थे। अध्यक्षता झाग्रेंद झा ने की।
विज्ञापन


ये लिया संकल्प.........
‘सर्वशक्तिमान श्री हनुमान जी व अपने पूर्वजों का स्मरण कर मैं नशा मुक्ति एवं यातायात सुरक्षा का संकल्प लेता हूं। जिससे मैं अपने देश, हिंदू समाज तथा हिंदू संस्कृति की रक्षा व उन्नति हेतु कार्य कर सकूं। इस व्रत का मैं जीवन भर पालन करूंगा। भारत माता की जय’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें