फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के लिए एक और जत्था रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


श्री पन्नालाल मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क अमरनाथ यात्रा की बस को वरिष्ठ भाजपा नेता ठा. श्योराज सिंह, ट्रस्ट के अध्यक्ष कालीचरन वार्ष्णेय ने हरी झंडी दिखाकर किया।

अमरनाथ यात्रा पर रवाना होने से पूर्व वार्ष्णेय मंदिर पर सभी यात्री एकत्रित हुए। यहां से सभी बैंडबाजों और केसरिया पताकाओं के साथ देवनगरी अचल की परिक्रमा और अचलेश्वर महादेव का रूद्राभिषेक किया।
विज्ञापन


यात्रा के आयोजक कालीचरण वार्ष्णेय एवं श्री बाबा बर्फानी भक्त मंडल के संरक्षक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बस में यात्रा करने वाले किसी भी यात्री से कोई शुल्क नहीं लिया गया है।
विज्ञापन


बस कुरुक्षेत्र, वैष्णोदेवी, अमरनाथ, चंडीदेवी, नगरकोट सहित कई धार्मिक स्थलों पर होती हुई हरिद्वार से वापस अलीगढ़ आएगी।

इस दौरान भाजपा नेता संजय टाइल्स, पूर्व महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र, अभिषेक माथुर, नरेंद्र कुमार, रूपकिशोर वार्ष्णेय, मुकेश वार्ष्णेय, पिंकी वार्ष्णेय, ज्योत्सना वार्ष्णेय, विनोद कुमार सविता, रविंद्र कुमार शर्मा आदि दर्जनों यात्री सेवादार मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें