फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिटनेस सर्टिफिकेट के बदले घूस लेने के होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सीएमओ दफ्तर के एक कर्मचारी द्वारा फिटनेस सर्टिफिकेट के नाम पर अवैध वसूली किए जाने के मामले में सीएमओ ने जांच बैठा दी है। इस पूरे मामले की जांच एसीएमओ डॉ. मुकेश कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि सोमवार को सीएमओ दफ्तर के एक कर्मचारी का घूस लेते हुए वीडियो वायरल हो गया था। वायरल हुए वीडियो में बताया गया था कि यह कर्मचारी फिटनेस सर्टिफिकेट के नाम पर छात्र-छात्राओं से अवैध धन की वसूली कर रहा है।

सोमवार की शाम वीडियो वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया। सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर के संज्ञान में यह मामला आया तो मंगलवार को उन्होंने इस पूरे मामले की जांच के आदेश कर दिए। सीएमओ ने जांच एसीएमओ डॉ. मुकेश कुमार को सौंपी है। जांच जल्द पूरी कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि अगर कर्मचारी दोषी पाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें