फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में विधायक संजीव राजा का सफाई कर्मियों ने पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


क्षेत्रीय सफाई नायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने से आक्रोशित नगर सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को नगर निगम में शहर विधायक संजीव राजा का पुतला फूंका और नारेबाजी की। साथ ही नगर आयुक्त को ज्ञापन भी दिया। जिसमें विधायक पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। मांग नहीं मानने पर शुक्रवार दो बजे से सफाई कार्य ठप करने की चेतावनी दी गई है।

नगर सफाई मजदूर संघ के महामंत्री सुनील कुमार टुंडा अध्यक्ष लालाराम नंदा ने बताया कि शहर में भाजपा चौपाल कार्यक्रम चला रही है। इसमें सफाई नायक, क्षेत्रीय इंस्पेक्टर भाग लेते हैं।
विज्ञापन


13 जून को नई बस्ती सिंधी धर्मशाला में चौपाल हुई जिसमें विधायक संजीव राजा ने क्षेत्रीय सफाई नायक महेंद्र सिंह राठौर के साथ अभद्रता कर डाली। अश्लील गालियां दी और नौकरी खा जाने की धमकी दी। विधायक इससे पहले भी सफाई कर्मचारियों के प्रति अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं।

इसी के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने विधायक संजीव राजा का पुतला फूंका। इसके बाद नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया जिसमें कहा गया कि विधायक के खिलाफ विभाग की ओर से रिपोर्ट दर्ज करायी जाए।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में महेंद्र राठौर, राजकुमार खन्ना, उत्तम उज्जैनीवाल, शेखर जीवन, उदय सिंह, बबलू कमल, अमर दीप बलवीर, मनोज फूल सिंह, अशोक बिस्सो, सतीश चंद्र, सरनजीत, नितिन चौहान, दीपक कटौरिया, रवि वाल्मीकि, दिलीप करौती, सतीश चंद्र, गणेश चौधरी, सुनील सादाबादी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें