फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन नहीं मिलने पर भड़कीं महिलाएं, हंगामा काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क , अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जमालपुर के मौलाना आजाद नगर में एक राशन डीलर तीन महीने से इलाके में राशन नहीं बांट रहा है। इससे आक्रोशित महिलाओं ने शनिवार को राशन डीलर की दुकान पर जमकर हंगामा काटा और नारेबाजी की। स्थिति को देखकर राशन डीलर दुकान बंद कर भाग गया। बाद में इलाके के पार्षद ने मौके पर पहुंच कर महिलाओं को समझाया। जल्द ही राशन दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।

जमालपुर मौलाना आजाद नगर वार्ड संख्या 50 में राशन डीलर सिद्दीक तीन महीने से क्षेत्रीय लोगों राशन नहीं दे रहा है। इलाके की रहने वालीं राशन उपभोक्ता शबनम, रुबीना, हाजिरा, अनीसा, कल्लो, नसीम, रिजवाना, हासिया, जेबा परवीन, शन्नो, शहनाज, खुशबू, हैरुननिशां, जैनब, बिल्कीस, नफीसा खातून, शबाना, मुन्नी, गुड्डी, नफीस खान आदि ने बताया कि यह राशन डीलर लोगों से कहता है कि कनेक्टिविटी नहीं आ रही है।
विज्ञापन


कभी कुछ कहता है। इसी बात से नाराज होकर शनिवार को महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा। डीलर के खिलाफ जमकर नारे लगाए। महिलाओं के तेवर देख राशन डीलर दुकान बंद कर भाग गया।
विज्ञापन


मौके पर स्थानीय पार्षद पप्पू टाइगर पहुंचे और महिलाओं को समझाया कि जल्द ही उन्हें राशन दिलाने की व्यवस्था करायी जाएगी। पार्षद ने बताया कि कई महीने से राशन नहीं मिलने से इलाके के लोगों में आक्रोश है। राशन नहीं मिलने की शिकायत कई बार की है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

डीएसओ नीरज सिंह ने बताया कि डीलर सिद्दीक पहले से ही जांच के दायरे में है और इसके वितरण की जांच चल रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें