न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू के दीक्षांत समारोह एवं राजस्थान के राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की नातिन की शादी में शामिल होने आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं अन्य वीवीआईपी के कार्यक्रम के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए महानगर में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।
एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि इस दौरान कोई भी व्यक्ति या संस्था यंत्र, रिमोट कंट्रोल एवं रेडियो से संचालित होने वाला किसी प्रकार के फ्लाइंग आब्जेक्ट संचालित नहीं कर सकेगा।
इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल एएमयू एथलेटिक्स ग्राउंड पर होने वाले दीक्षांत समारोह में कोई भी व्यक्ति एवं पास धारक मीडियाकर्मी अपने साथ मोबाइल, कैमरा तथा कोई भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे। कानून एवं शांति व्यवस्था तथा सुरक्षा की दृष्टि से ऐसे सभी डिवाइस प्रतिबंधित कर दिए गए हैं।