फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : 604 परीक्षार्थियों ने छोड़ा मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में 6972 में से 604 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं, प्रकाश इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुधीर बाबू के पारिश्रमिक कार्यों को डिबार करने की संस्तुति की गई है।

शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल के संगीत गायन विषय की परीक्षा थी। इसमें 279 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 17 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर के कृषि भास्य विज्ञान विषय की परीक्षा थी। इसमें 3509 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन


इस परीक्षा में 587 परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। दूसरी पाली में इंटर के कृषि भास्य विज्ञान विषय की परीक्षा थी। इसमें 449 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 40 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

उधर, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें लेफ्टिनेंट नाहर सिंह इंटर कॉलेज क्वार्सी में केंद्र व्यवस्थापक अनंत कुमार नहीं मिले। बताया गया कि वे पेट दर्द के कारण चले गए हैं, लेकिन उन्होंने अपना चार्ज पर्यवेक्षक को नहीं सौंपा था। इसलिए उन्हें कारण बताओ नोटिस सौंपा गया है।

इसी क्रम में उन्होंने प्रकाश इंटर कॉलेज दादों का निरीक्षण किया। यहां प्रधानाचार्य सुधीर बाबू मौजूद मिले, जो उनकी मौजूदगी संदिग्ध प्रतीत हुई। निरीक्षण के दौरान परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों में से तीन परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं में उत्तर एक जैसे पाए गए, जिनकी स्क्रीनिंग कराने के लिए परिषदीय कार्यालय को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रधानाचार्य परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं कर सकेंगे, यह रोक भी लगा दी गई है। वित्त एवं लेखाधिकारी मुरारीलाल ने आरवीएस इंटर कॉलेज महेशपुर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस परीक्षा केंद्र में कार्यालय कक्ष व केंद्र व्यवस्थापक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। यहां तुरंत कैमरे लगाने के लिए नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें