फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूख गया मैदान, आज होगा राम-रावण में घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन
सूख गया मैदान, आज होगा राम-रावण में घमासान
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

नगर निगम के प्रयासों के चलते नुमाइश ग्राउंड से जल निकासी के बाद उसे लगभग सुखा दिया गया है। गीली मिट्टी को खोदी गई जगह पर डाला गया और उसके ऊपर सूखी मिट्टी डाल दी गई। शनिवार को रावण दहन स्थल पर रावण दहन होगा। शुक्रवार शाम नगर आयुक्त ने संयुक्त नगर आयुक्त शिव पूजन यादव के साथ मैदान का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सहायक अभियंता बीके मिश्रा, अवर अभियंता एनके कनौजिया, धर्मवीर सिंह, अहसन रब आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


यह रहेगा शोभायात्रा रूट
रामलीला मैदान से, आर्य समाज मंदिर रोड, मदार गेट चौराहा, आगरा रोड, दुबे का पड़ाव, गांधी पार्क, मामू भांजा, सेठ मीरी लाल प्याऊ चौराहा, पत्थर बाजार, बारहद्वारी, सराय लबरिया, शिवपुरी, रघुवीर पुरी, मसूदाबाद, फायर ब्रिगेड और प्रतिभा कालोनी के सामने से होते हुए नुमाइश मैदान पर शोभायात्रा पहुंचेगी। वापसी में शोभायात्रा जीटी रोड पर मसूदाबाद चौराहा, नया बस स्टैंड, रसलगंज, माल गोदाम, पुराना बस स्टैंड, दुबे का पड़ाव होकर रामलीला मैदान पहुंचेगी।
विज्ञापन


दशहरा और मुहर्रम को लेकर छोटे-बड़े वाहन का रूट डायवर्जन
1- एफ एम तिराहे से जमालपुर की तरफ आने वाले वाहन बाईपास होकर जाएंगे।
2- पुरानी चुंगी से शमशाद मार्केट की ओर आने वाले एएमयू के अंदर होकर जायेंगे।
3- कलेक्ट्रेट से शमशाद मार्केट की ओर जाने वाले वाहन ठंडी सड़क होकर जायेंगे।
4- जेल तिराहे से शमशाद मार्केट की ओर जाने वाले वाहन तस्वीर महल होकर जाएंगे।
5- तहसील तिराहे से जेल फाटक की ओर आने वाले वाहन जेल फाटक न होकर जीटी रोड होकर जायेंगे।
6- एएमयू से आने वाला जुलूस जब तहसील तिराहे पर आयेगा, उस समय सारसौल चौराहा से यातायात डायवर्ट किया जायेगा।
7- देहलीगेट चौराहा से गूलर रोड की ओर आने वाला यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
8- नादा पुल की ओर से देहलीगेट की ओर कोई भी भारी, हल्का वाहन अंदर नही आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें