निकाय क्षेत्र के परिसीमनों का होगा पुन: परीक्षण्र
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अलीगढ़। आगामी निकाय चुनावों से पूर्व हुए नगर निकाय क्षेत्रों के परिसीमन का पुन: परीक्षण होगा। इस मामले में मिल रही तमाम शिकायतों एवं उच्च न्यायालय में रिट को देखते हुए प्रमुख सचिव नगर विकास ने इसके आदेश कर दिए हैं। सभी निकायों को इसके लिए 31 जुलाई तक का समय दिया गया है।
प्रमुख सचिव नगर विकास ने डीएम को अपनी अध्यक्षता में समिति बनाकर सभी शिकायत एवं आपत्तियों का निस्तारण करने एवं परिसीमन का पुन: परीक्षण करने को कहा है।
परीक्षण के समय शिकायत के साथ न्यायालय के आदेशों का भी परीक्षण करने को कहा है। परीक्षण के उपरांत कक्ष निर्धारण एवं परिसीमन का अनंतिम प्रस्ताव हिंदी व अंग्रेजी में हार्ड व सॉफ्ट कापी में शासन को भेजने को कहा है। इसकी एक-एक कापी नगर पंचायत 19 जुलाई को आए इस आदेश के बाद नगर निगम एवं नगर पंचायतों में काम शुरू हो गया है। निकाय प्रभारी एवं एडीएम प्रशासन आरएन शर्मा ने बताया कि परिसीमन का पुन: परीक्षण हो रहा है।