फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में डाक्टरों, मास्टरों से भरी कारें टकराईं, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक्टरों एवं मास्टरों से भरी कार टकराई, एक की मौत
विज्ञापन



ब्यूरो, अमर उजाला, गंगीरी (अलीगढ़)।

महाराष्ट्र के पुणे और कर्नाटक के डाक्टरों से भरी कार का अलीगढ़ के गंगीरी थाना क्षेत्र में गांव नगला ब्राह्मण पास सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। इसमें दूसरी कार सवार अलीगढ़ निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं।

डाक्टरों की टीम दिल्ली तक फ्लाइट से आई थी। दिल्ली से कार से कासगंज के कलावती आयुर्वेद हास्पिटल जा रही थी। दूसरी कार में सवार सभी शिक्षक थे।

जानकारी के अनुसार पुणे (महाराष्ट्र) एवं कर्नाटक के डाक्टर राहुल पुत्र सूरज सिंह, डा. सोमनाथ पुत्र रामदयाल, डा. नीलेश व डा. देशमुख पुत्र संजय सिंह, डा. प्रशांत चौधरी पुत्र शिवकुमार कासगंज जा रहे थे।
विज्ञापन


उधर गांव मझोला में एक शिक्षक के यहां कार्यक्रम में शामिल होकर कई शिक्षक एक कार से अलीगढ़ के लिए लौट रहे थे। नगला ब्राह्मण के पास इन दोनोें कारों की सामने से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


इसमें ललित मोहन पुत्र महेश पाल सिंह (30) निवासी अंबेडकर नगर अलीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी शिक्षक पुष्पेंद्र पुत्र रामवीर सिंह निवासी निधौली एटा, प्रमोद पुत्र बिन्नामी निवासी बरला और चंद्रवीर पुत्र रामकिशन निवासी नगला खारी थाना बरला गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर सभी डाक्टरों को भी चोटें आई हैं। हादसा देख ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंच गए। शीशे तोड़कर कारों से घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें