सपा ने बनाए एक हजार सदस्य
ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।
बुधवार को अतरौली कस्बे में चले सपा के सदस्यता अभियान में समाजवादी पार्टी के प्रभारी एमएलसी ठा. उदयवीर सिंह और पूर्व विधायक वीरेश यादव की मौजूदगी में एक हजार से अधिक सदस्य बनाए गए। जिलाध्यक्ष अशोक यादव भी सदस्यता अभियान में मौजूद रहे।
इस मौके पर पूर्व विधायक वीरेश यादव ने कहा कि भाजपा का झूठ बेनकाब हो चुका है। जनता से किए गए एक भी वादे पूरे नहीं हुए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा कराए गए विकास कार्यों को जनता याद कर रही है।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक, सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भगवान सहाय शर्मा, नगर अध्यक्ष डॉ. कबीर खान, गोपाल शर्मा, रंजीत चौधरी, कुंवर बहादुर बघेल, टीटू राघव, राजा पंडित, सोहिल राइन, इश्तकार कुरैशी, मो. सिद्दीक, मो. रहीस खान, इकबाल अंसारी, जगपाल सिंह प्रधान, शौकत अब्बासी, मो. शानुद्दीन, प्रशांत पाठक, वीरेंद्र लोधी, सुभाष वर्मा, अलीम खान, मुखतार, मुश्तकीम कुरैशी, अकील अतीक, कदीर खान, शफी मोहम्मद, वसीम खां, डॉ. दुलारे, रिंकू शर्मा, इकबाल अंसारी, चमन खां, नजर मोहम्मद मौजूद थे।