एटा चुंगी पर निर्माणाधीन पिलर। संवाद
महानगर के एटा चुंगी चौराहे पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य में 11 पिलर बनकर तैयार हो गए हैं। बृहस्पतिवार से बीम रखे जाएंगे और पुल निर्माण कार्य को और गति दी जाएगी।
सेतु निगम के डीपीएम मोहित कुमार ने बताया कि तेज धूप व भीषण गर्मी को देखते हुए सुबह-शाम को तेजी से काम कराया जाएगा और बीम का काम तेजी से चलेगा।
जब तक मानसून आएगा, तब तक आधे से ज्यादा काम हो जाएगा। दिल्ली में मेट्रो बनाने वाली कंपनी से सुझाव लिए जा रहे है। बारिश को देखते हुए देर रात तक पुल निर्माण कार्य कराया जाएगा।