फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बालिका वधू बनने से बची दसवीं की छात्रा

विज्ञापन
जमालपुर क्षेत्र में चाइल्ड लाइन ने पुलिस की मदद से रुकवाया बाल विवाह। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
उड़ान सोसायटी से संचालित चाइल्ड लाइन की टीम ने सोमवार को सिविल लाइंस क्षेत्र के जलालपुर में दसवीं कक्षा की छात्रा को बालिका वधू बनने से बचा लिया। टीम ने पुलिस की मदद लेकर हो रहे बाल विवाह को रुकवा दिया।
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन के निदेशक डॉ. ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि संस्था के टोल फ्री नंबर पर सिविल लाइंस क्षेत्र के जमालपुर में नाबालिग बालिका के विवाह की सूचना मिली। बालिका दसवीं कक्षा की छात्रा है। बालिका के आधार कार्ड व कक्षा नौ के परीक्षाफल की छाया प्रति में उसकी उम्र करीब 17 वर्ष अंकित है। संस्था के परियोजना समन्वयक सौरभ कुमार ने थाना सिविल लाइंस, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं बाल कल्याण समिति से मदद मांगी।
बाल कल्याण समिति के सदस्य मुस्ताक अली ने चाइल्ड लाइन को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इस पर टीम सदस्य नीलम सैनी व नासिर अली, जमालपुर चौकी प्रभारी शीलेंद्र कुमार के साथ मौके पर पहुंचे, जहां से बालिका और उसके परिजनों को थाने लाया गया। चाइल्ड लाइन ने बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। यहां बालिका के माता-पिता भी समिति के सामने पेश हुए। उन्होंने बताया कि बालिका की लिखित जन्मतिथि में वह नाबालिग है, इसकी जानकारी न होने पर उसका विवाह तय कर दिया था। परिजनों ने समिति को लिखित में शपथ पत्र दिया कि वे पुत्री का विवाह बालिग होने के बाद ही करेंगे। इसके बाद बालिका को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें