फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : जिले की पांचों तहसीलों में 10620 महिलाओं को मिली विरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 1231 गांवों में विरासत के 11267 मामले सामने आए हैं। जिला प्रशासन ने अभियान चलाकर इसमें से 10620 महिलाओं के नाम विरासत दर्ज की गई है। जिले की कोल, अतरौली, गभाना, खैर व इगलास तहसील दिसंबर 2021 से चलाए जा रहे अभियान में 11267 मामले विरासत के सामने आए हैं। इनमें राजस्व विभाग की जांच के बाद महिलाओं के नाम संपत्ति से जुड़े अभिलेखों में दर्ज कि ए हैं। वर्ष 2021 से पहले महिलाओं के नाम संपत्ति में दर्ज नहीं होती थी। सुप्रीम कोर्ट व शासन के आदेश पर परिवार में मुखिया के न होने की दशा में महिलाओं के नाम भी संपत्ति दर्ज हो सकती है। इस साल अब तक सभी तहसीलों में एक हजार से अधिक आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि महिलाओं को संपत्ति में आवेदन के बाद नियमानुसार अधिकार दिया जा रहा है। शासन की मंशा है कि महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर अधिकार प्रदान किए जाएं। इसी परिपेक्ष्य में विशेष अभियान चलाकर महिलाओं के मामले प्राथमिकता पर निपटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें