फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की 104 वर्षीय पत्नी का निधन, गांव में शोक व्याप्त

Sun, 08 Oct 2023 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सिंहपुर गांव के मूल रूप से निवासी पंडित रामस्वरूप शर्मा ने देश की आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। उनके 4 वेटे 6 बेटियां हैं, सभी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की 104 वर्षीय पत्नी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामस्वरूप शर्मा की 104 वर्षीय पत्नी वीरवती देवी का इलाज के दौरान देहावसान हो गया। देहावसान की खबर लोगों को पता चली तो कस्बा व गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। उनका इलाज एम्स हॉस्पिटल दिल्ली में कई दिनों से चल रहा था। क्षेत्र के लोग शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके आवास गांव सिंहपुर में पहुंचना शुरू हो गए। उनके पुत्र कुमरपाल भंवर ने बताया उनकी हालत कई दिनों से खराब चल रही थी। एम्स में इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया।

अंतिम संस्कार रविवार की दोपहर 12 बजे सिंहपुर गांव में होगा। सिंहपुर गांव के मूल रूप से निवासी पंडित रामस्वरूप शर्मा ने देश की आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। उनके 4 वेटे 6 बेटियां हैं, सभी की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें