फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

102 यात्री बेटिकट दबोचे, सात को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ईएमयू पैसेंजर ट्रेन और नंदन कानन एक्सप्रेस में बिना टिकट सफर करना 102 यात्रियों को भारी पड़ गया। रेलवे मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह द्वारा चलाए संघन चेकिंग अभियान में इन सभी को दबोच लिया गया। इनमें से 95 बेटिकट यात्रियों पर मजिस्ट्रेट ने 78 हजार रुपये का अर्थदंड और सात को आठ-आठ दिन के लिए जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सोमना स्टेशन पर शनिवार की सुबह छह से सात बजे तक रेलवे मजिस्ट्रेट चेकिंग के लिए मय फोर्स पहुंच गए। उन्होंने नई और पुरानी दिल्ली से अलीगढ़ आने वाली ईएमयू लोकल पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों की चेकिंग की। इसके साथ ही नंदन कानन एक्सप्रेस को भी चेकिंग के लिए सोमना स्टेशन पर रुकवाया गया।
चेकिंग के दौरान उन्होंने इन तीन गाड़ियों से 102 यात्रियों को बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करते हुए दबोचा। इन सभी को मजिस्ट्रेट ने रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए आरपीएफ के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

आरपीएफ ने रेलवे एक्ट में कार्रवाई कर सभी को मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर के अनुसार कोर्ट ने इनमें से सात आरोपियों को आठ-आठ दिन की जेल और 95 यात्रियों पर 78 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।
सीएमआई संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि बेटिकट यात्रियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। जल्द ही जंक्शन पर भी अभियान चलाया जाएगा। चेकिंग के दौरान आरपीएफ, जीआरपी का फोर्स, सीटीआई जीतू सिंह और सुरेंद्र सिंह सहित सीटीआई टूंडला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें