फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंडों पर पानी माफिया हावी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बस स्टैंडों पर पानी माफिया हावी
-गांधी पार्क बस स्टैंड में तो अधिकारियों की अनदेखी के हावी हो रहा पानी माफिया
- बस स्टैंड के अंदर बनी है लाखों रुपये कीमत से बनी पानी की प्याऊ
- सेटेलाइट बस स्टैंड पर गर्म पानी पीने को मजबूर हैं यात्री
अलीगढ़। गांधी पार्क बस स्टैंड की बिल्डिंग निर्माण में लाखों रुपये खर्च कर रोडवेज ने यात्रियों की सुख सुविधा के लिए तमाम इंतजाम किए हैं, लेकिन बिल्डिंग के निर्माण से पूर्व इसके नक्शे पर ध्यान नहीं दिया, यही कारण है कि यात्रियों के लिए मौजूद सुविधाएं होने के बाद भी वह इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इसी में एक है गांधी पार्क बस स्टैंड में बनी पानी की प्याऊ। बस स्टैंड के अंदर बनी पानी की प्याऊ की जानकारी अधिकांश यात्रियों को नहीं हो पाती है और इसी का फायदा उठाते हुए यहां पानी माफिया हावी हो रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि रोजाना रात में एक टाटा 407 गांधी पार्क बस स्टैंड में बने स्टॉल पर पानी के कार्टून उतारती है, जबकि बस स्टैंड से बाहर भी कई लोग ऐसे हैं जो कि रोडवेज बसों में पानी की बोतल बेचने का काम करने में लगे हैं। अकेले गांधी पार्क से होने वाले पानी की बिक्री का अंदाज लगाए तो यहां लाखों रूपये कीमत का पानी यात्रियों को बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

गांधी पार्क पर मौजूद स्टॉफ सब कुछ जानकर भी कुछ नहीं कर पा रहा है। गांधी पार्क बस स्टैंड में बने स्टॉल स्वामी बिना अनुमति के ही पानी की बिक्री कर रहे हैं। यहां यात्रियों को 10 से 20 रूपये में पानी की बोतल बिक्री की जा रही है। इसी तरह सेटेलाइट बस स्टैंड का भी हाल है। यहां पानी की प्याऊ तो ठीक स्थान पर बनी है, लेकिन उसकी टंकी ऐसे स्थान पर रखी है कि उसमें हमेशा गर्म पानी आता है। मजबूरन यात्रियों को ठंडे पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है। एआरएम अलीगढ़ लोकेश राजपूत ने बताया कि सेटेलाइट बस स्टैंड पर कई निर्माण कार्य होने हैं। इसके लिए करीब 40 लाख रूपये शासन से मंजूर हो चुके हैं, लेकिन आचार संहिता के कारण धनराशि मुख्यालय अभी प्राप्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें