फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती की सभा में नहीं आएंगे अखिलेश और अजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सासनीगेट स्थित महेश्वर इंटर कालेज के मैदान पर 15 अप्रैल को प्रस्तावित बसपा प्रमुख मायावती की जनसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के मुखिया चौ. अजीत सिंह के आने का कार्यक्रम अब तक तय नहीं हुआ है। मायावती गठबंधन के अलीगढ़ लोकसभा प्रत्याशी अजीत बालियान के समर्थन में सभा करने आ रही हैं। पूर्व में बसपा के स्थानीय नेताओं ने कहा था कि अलीगढ़ में तीनों पार्टियों के प्रमुख एक साथ संयुक्त जनसभा करेंगे लेकिन अभी तक मायावती को छोड़ कर दोनों नेताओं का कार्यक्रम नहीं हुआ है।

बसपा जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव ने बताया कि बहन जी कार्यक्रम आ गया है। वह अलीगढ़ में दोपहर 12 बजे तक सभा करने आ जाएंगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, रालोद मुखिया चौ. अजीत सिंह का कार्यक्रम अब तक नहीं आया है।
विज्ञापन



सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि अब तक की जानकारी के अनुसार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती, रालोद मुखिया चौ. अजीत सिंह की संयुक्त सभाएं प्रदेश में केवल चार स्थानों पर होंगी। जिसमें पहली संयुक्त सभा देवबंद में हो चुकी है। दूसरी सहारनपुर और तीसरी मैनपुरी के बाद चौथी आजमगढ़ में प्रस्तावित है।
विज्ञापन


इससे इतर अगर तीनों बड़े नेता और कोई सभा तय करते हैं तो उसकी जानकारी पूर्व में आ जाएगी। अलीगढ़ में केवल बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली है, जिसमें सपा और रालोद के सभी स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इस संबंध में रालोद जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल को चौ. अजीत सिंह के आने का कार्यक्रम अब तक नहीं है। ये सभा केवल बसपा प्रमुख मायावती की है, जिसमें रालोद की स्थानीय यूनिट के सभी नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें