फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में टिकट का इंतजार, परेशान हैं दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गोवा के सीएम रहे मनोहर परिकर का अचानक निधन होने के कारण सोमवार को भाजपा के टिकट की घोषणा रोक दी गई। पार्टी सूत्रों के अनुसार सोमवार को राष्ट्रीय शोक होने के कारण टिकट सूची सार्वजनिक नहीं की गई, हालांकि दूसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले लगभग सभी प्रत्याशी तय हो चुके हैं। केवल एलान बाकी रह गया है।

दूसरे चरण में शामिल अलीगढ़ लोकसभा का टिकट भी मंगलवार को घोषित हो जाएगा, क्योंकि मंगलवार से नामांकन शुरू हो गया है। होलिकाष्टक में नामांकन के केवल चार दिन 19, 22, 25 और 26 मार्च ही मिल रहे हैं, जिसके शुभ मुहूर्त में नामांकन हो सकेगा।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य संदीप चाणक्य ने बताया कि वह सोमवार शाम सांसद सतीश गौतम के दिल्ली आवास पर पहुंचे और वहां उनसे मुलाकात की।

उनके साथ भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी, अजय वर्मा, चंद्रमणि कौशिक आदि भी थे। सांसद सतीश गौतम ने कहा है कि उन्हें भाजपा आलाकमान पर पूरा भरोसा है, जो भी फैसला होगा। उस पर काम करेंगे।


इधर, राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के रिश्तेदार ठा. श्यौराज सिंह का नाम भी प्रबल दावेदारों में शुमार है। कल्याण सिंह के खेमे से उनकी दावेदारी की गई है। जिस पर बेहद मजबूत पैरवी हुई है। इसी क्रम में चार बार संसद पहुंची पूर्व सांसद शीला गौतम की पुत्र वधू नमिता गौतम का भी नाम सुर्खियों में है।

भाजपा के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो महिला उम्मीदवार, चार बार की पूर्व सांसद की पुत्र वधू, देश दुनिया में मशहूर स्लीपवैल कंपनी के मुखिया राहुल गौतम की पत्नी होने के नाते उनको भी वरीयता दी जा रही है।

गौर हो कि टिकट को लेकर मच रहे घमासान में उक्त तीन प्रबल दावेदारों के बीच कोई चौथा भी अचानक सामने आ सकता है। जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि कल्याण सिंह के रिश्तेदार ठा. श्यौराज सिंह को संतुष्ट करने के लिए किसी माननीय की कुर्सी को ‘खाली’ कर उसे लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।

इसके बदले में श्यौराज सिंह को खाली कुर्सी पर चुनाव लड़ा कर बैठाया जा सकता है। अब किस नाम पर मुहर लगती है, ये मंगलवार शाम तक सामने होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें