क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
जनपद में खनन के पट्टों पर मानक से अधिक अवैध खनन मामले में भाजपा नेताओं व खनन अफसरों पर लगातार अंगुलियां उठ रही हैं। हाल ही में इस मामले में गांव सांकरा निवासी सुशील कुमार पुत्र रमेश चंद्र ने जिला खनन अधिकारी से ग्राम नगला जोगिया अतरौली में चल रहे खनन मामले में आरटीआई से सूचना मांगी थी। उनके सवालों पर जिला खनन अधिकारी आरके संगम ने बिंदुवार सफाई दी है।
उन्होंने बताया कि ग्राम नगला जोगिया में बालू खनन का ठेका उठाया गया है। यह ठेका 377 रुपये प्रति घन मीटर की दर से उठाया गया है।
ठेके वाली भूमि का रकबा 12 हेक्टेयर है। ठेके से 39930000 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ है। ठेके से प्रथम वर्ष में 67860000 रुपये ठेकेदार से जमा कराया जाएगा। बकाया धनराशि जमा किये जाने के लिए ठेकेदार को नोटिस जारी किये गए हैं।