फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में पिछले साल से भी ज्यादा रखनी है सख्ती: दिनेश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा में पिछले साल से भी ज्यादा सख्त व्यवस्था रखनी है। नकल किसी भी कीमत पर नहीं होनी चाहिए। यह निर्देश बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दिए।

उन्होंने कहा कि परीक्षा नकल विहीन ही संपादित करानी है। इसके लिए जितनी तैयारियां करनी हैं करिए। जितना फोर्स चाहिए लो। सघन चेकिंग के लिए बेहतर से बेहतर टीमें तैयार करिए। एक-एक निरीक्षण इतना सघन होना चाहिए कि नकल के बारे में कोई भी परीक्षार्थी आस लगाना ही भूल जाए। वहीं नकल माफिया को चिह्नित करने के लिए जो सहयोग संबंधित विभाग से चाहिए।
विज्ञापन


उस विभाग से तालमेल बैठाकर रणनीति तैयार कर लीजिए। इसी के साथ अपर मुख्य सचिव ने कहा कि जल्द ही जिले स्तर पर प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे। इसके व्यापक इंतजाम भी पहले से ही तैयार कर लिए जाएं।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा के दौरान ढिलायी नहीं बरती जानी चाहिए। अभी से ही सारी तैयारियों में लग जाएं। मुख्य द्वार सहित प्रत्येक कक्ष में दो कैमरे, वाइस रिकार्ड तथा अन्य सुविधाओं के बिंदुओं का सत्यापन कार्य जल्द पूर्ण कर लिया जाए। ढिलाई बरतने वाले के खिलाफ कार्रवाई अमल में लायी जाए। इस मौके पर संयुक्त शिक्षा निदेशक शिक्षा जितेंद्र कुमार मलिक, डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, एडीआईओएस दीप्ति वार्ष्णेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें