न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. सुनील सिंह ने शुक्रवार को धनीपुर ब्लाक के ऊंट गिरि, जवां के तालिबनगर व अतरौली के नरौना में सभाएं आयोजित कर पार्टी के जनजागरण अभियान को आगे बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि चौ. चरण सिंह के बाद सभी राजनैतिक दलों ने गरीबों, मजदूर, किसानों और नौजवानों के साथ छल करके वोट लिया लिया है। जबकि इन सभी को जाति व धर्म के मुद्दों में बांटकर अपना स्वार्थ पूरा किया है। नौजवानों को रोजगार नहीं, किसान आत्महत्या को मजबूर, रीयल एस्टेट का कारोबार ठप पड़ा हुआ है।
शिक्षित बेरोजगारों की फौज खड़ी है, जबकि निचले स्तर से ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। यहां से उन्होंने एलान किया कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी जनता के काम नहीं करेंगे, उनके विरोध में लोकदल जनता के साथ खड़ा रहेगा।
सभा में जिलाध्यक्ष देवानंद ने युवाओं से लोक हित में लोकदल में शामिल होने का आह्वान किया। इन मौके पर अख्तर खां, अब्दुल जब्बार, इकराम खां, मुस्तकीन, ओमप्रकाश, प्रदीप कुमार, ओशोक कुमार, पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
एससीएसटी एक्ट के विरोध में घेरा थाना
एससीएसटी के विरोध में राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन एवं लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. सुनील सिंह ने ब्लॉक टप्पल के ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को पलट कर किए गए संशोधन के विरोध में प्रदर्शन करते हुए थाना टप्पल का गुरुवार को घेराव किया। पैदल मार्च कर इस काले कानून के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद इस काले कानून को बदलने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दरोगा को सौंपा।