फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में बुधवार को सुबह दस बजे से एक रोजगार मेले का आयोजन होगा। जिसमें विभिन्न कंपनियों में 568 रिक्त ( सेल्स ऑफिसर, सिक्योरिटी गार्ड, सेल्स एक्जीक्यूटिव, स्टूडेंट ट्रेनी, फाइनेंस एडवाइजर) पदों पर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक पास अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर चयन किया जाएगा।

सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक आरके उपाध्याय ने बताया कि चयन के बाद ऑफर लेटर भी हाथों-हाथ वितरित होंगे। इन पदों के लिए केवल ऐसे अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अलीगढ़ में अपना पंजीयन सेवायोजन पोर्टल पर करा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन किसी भी कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन किया है। यदि बेरोजगार आनलाइन पंजीकृत है और किसी कारणवश आनलाइन आवेदन नहीं कर सका है तो उसका मेले के दिन कार्यालय में ही आनलाइन आवेदन कराकर इच्छुक कंपनी में साक्षात्कार करा दिया जाएगा। अभ्यर्थी मेले में अपने सभी दस्तावेज लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें