फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत लाइन व पोलों का इंतजार कर रहे 189 स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ जनपद के 189 स्कूल विद्युत कनेक्शन के लिए विद्युत लाइन तथा पोलों का इंतजार कर रहे हैं। इन स्कूलों में विद्युत कनेक्शन के लिए धनराशि जारी की जा चुकी है, लेकिन पास में विद्युत लाइन न होने से कनेक्शन नहीं हुआ है।

बता दें कि अलीगढ़ जनपद के 930 स्कूलों में बिजली के कनेक्शन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्युत विभाग को धनराशि जारी कर दी गई। अभी तक विद्युत विभाग द्वारा 741 स्कूलों में विद्युत कनेक्शन कर दिया गया है। जबकि 189 बचे स्कूलों में विद्युत का कनेक्शन नहीं हुआ है।
विज्ञापन


इसका कारण स्कूलों से बिजली लाइन का दूर होना है। विद्युत विभाग को कनेक्शन की धनराशि दी गई है। जबकि इन स्कूलों तक बिजली पहुंचाने के लिए विद्युत पोल व लाइन की जरूरत है। अब ऐसे में जब तक विभाग द्वारा बजट जारी नहीं किया जाएगा। तब तक यह स्कूल विद्युत कनेक्शनों की राह देखते रहेंगे।
विज्ञापन


हमने परिषद को लाखों रुपये का बजट बनाकर भेजा है। यह बजट प्राप्त होते ही विद्युत विभाग द्वारा बचे हुए स्कूलों तक बिजली के कनेक्शन पहुंचाने के लिए पोल तथा लाइन की व्यवस्था कराई जाएगी। - बीबी पांडेय, बीएस प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें