फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन बहिष्कार के लिए आयोजित हुईं प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पॉलिथीन प्रतिबंध तथा भूजल संरक्षण योजना के तहत शनिवार को सुबह आठ बजे से छात्राओं ने लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली।

इसके बाद भूजल संरक्षण प्रबंधन के लिए विवेक युक्त उपभोग तथा अनावश्यक दोहन के लिए छात्राओं में निबंध, लेखन, वाद-विवाद, भाषा, चित्रकला व स्लोगन आदि की प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। जिसमें लगभग 100 छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधानाचार्या पुष्पा कुमारी तथा समस्त स्टाफ ने छात्राओं का सहयोग किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने की। यहां लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अनुराग गुप्ता ने भूजल संरक्षण पर व्याख्यान दिया। इसके बाद विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इस मौके पर भारती मिश्रा, अर्श लता यादव, साजिदा खातून, वंदना माहेश्वरी, शिल्पी अनुज, वंदना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।


भूगर्भ जल संरक्षण के लिए नौरंगीलाज जीआईसी में आयोजित हुई कार्यशाला
नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को भू गर्भ जल संरक्षण नियोजन एवं प्रबंधन पर एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। यहां मुख्य अतिथि के रूप में लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अनुराग सिंह, पर्यावरण विद सुबोध नंदन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने छात्रों को जल संरक्षण एवं पौधरोपण करने तथा पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए एक अभियान चलाने का सुझाव दिया। सुबोध नंदन शर्मा ने कहानियों के माध्यम से जल प्रबंधन को विस्तार से समझाया। यहां सुखवीर सिंह, महाराज सिंह, सर्वेंद्र कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अंत में प्रधानाचार्य शीलेंद्र कुमार ने छात्रों व शिक्षकों को पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए प्रति व्यक्ति एक पौधा रोपने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें