फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान खोलने जाने का विरोध।

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नगर निगम के कुछ पार्षदों व क्षेत्रीय जनता ने एसएमबी इंटर कॉलेज के सामने पेट्रोल पंप के बराबर शराब की दुकान को बंद कराने की मांग की है। इसे लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को प्रेषित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने एसएमबी इंटर कॉलेज है। इससे छात्रों के चरित्र पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। दुकान के निकट ही टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, टीकाराम कन्या महाविद्यालय, रघुवीर सहाय बाल मंदिर है।
विज्ञापन


शराब की दुकान पर एकत्रित होेने वाले असामाजिक तत्वों की वजह से छात्राओं को रोजाना छेड़खानी की घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है।

शराब की दुकान के पीछे हॉस्पिटल व थोड़ी दूरी पर हनुमान मंदिर है। ज्ञापन में यह भी कहा है कि यह दुकान इस स्थान के लिए स्वीकृत नहीं है। यह स्थान मीनाक्षी पुल के लिए है।
विज्ञापन


सभी तथ्यों का हवाला देते हुए शराब की दुकान को बंद करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में नगर निगम के पार्षद दिनेश गुप्ता, पुष्पेंद्र कु मार जादौन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें