फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़, नरौरा और हाथरस के एआरएम बदले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के बाद अब उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में बड़ा फेरबदल हुआ है। इसमें अलीगढ़, हाथरस, कासगंज एवं नरौरा के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शामिल हैं। इसके साथ ही स्थानांतरण में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं वित्त भी शामिल हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ एवं हाथरस में अभी शासन ने किसी की नियुक्ति नहीं की है।

शासन से जारी सूची में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ एमसी शर्मा को डॉ. राममनोहर लोहिया कार्यशाला कानपुर में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्त), सहारनपुर के गंगोह डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार जैन को नरौरा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, आगरा फोर्ट डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मोहन लाल को कासगंज डिपो का सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा में सहायक क्षेत्रीय लेखाधिकारी मुकेश कुमार अग्रवाल को अलीगढ़ सहायक क्षेत्रीय लेखाधिकारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (कार्मिक) ममता कुमारी को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सिकंदाबाद डिपो गाजियाबाद, हाथरस के सेवा प्रबंधक विनोद कुमार को कर प्रबंधक कर सेक्शन लखनऊ, आगरा क्षेत्र के सहायक विधि अधिकारी को अलीगढ़ क्षेत्र के सहायक विधि, आगरा में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (कार्मिक) गीता पंत को अलीगढ़ (कार्मिक), मदन लाल आगरा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (प्राविधिक) को एटा व अलीगढ़ क्षेत्र का पद भी सौंपा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें