न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
कर्मचारी, शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना दिया गया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को प्रेषित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जेबी सिंह ने की। मोर्चा के संयोजक मुनेश पाल सिंह ने कहा कि सरकार मोर्चा के प्रांतीय पदाधिकारियों से शीघ्र वार्ता कर समस्याओं का निसतारण करे। जेबी सिंह ने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़कर प्रांतीय पदाधिकारियों से जल्द ही वार्ता कर समस्याओं का निस्तारण करे।
नहीं तो प्रदेश के लाखों कर्मचारी आंदोलन को मजबूर होंगे। जिला मंत्री सादिक अली ने कहा कि 23 मार्च को लखनऊ के जीपीओ पार्क में गांधी प्रतिमा के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन कर अगले आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल बाबू ने भी धरने को संबोधित किया। कार्यक्रम में यतिंद्र सिंह, मुकेश गुप्ता, अनिल शर्मा, राधा वर्मा, ओपी सिंह, संजीव राघव, इंद्रपाल शर्मा, मुकेश गुप्ता, डीपी सिंह बघेल, राशिद खान, मोहित सिंह चौहान, नाहर सिंह, उदयवीर सिंह, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद थे।